Posts

Showing posts from October, 2018

जयस की शर्त: कांग्रेस 33 साल कब्जे वाली कुक्षी सीट दे तो ही गठबंधन

शैलेंद्र चौहान, भोपाल. मालवा-निमाड़ के गढ़ को फतह करने के लिए जय आदिवासी युवा शक्ति संगठन (जयस) से गठबंधन की कोशिश में जुटी कांग्रेस धर्मसंकट में फंस गई है। जयस ने कांग्रेस से 33 साल से कब्जे वाली परंपरागत कुक्षी सीट मांग ली है। जयस ने दो टूक कह दिया है कि कुक्षी सीट नहीं दोगे तो किसी सूरत में समझौता नहीं होगा। अब पार्टी में संकट यह खड़ा हो गया कि इस सीट पर दिग्विजय सिंह समर्थक सुरेंद्र सिंह बघेल विधायक है। बघेल को पार्टी की तरफ से चुनाव लड़ने का इशारा मिल चुका है। दिल्ली में मंगलवार को स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक के पहले कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी दीपक बावरिया और जयस के राष्ट्रीय संरक्षक डॉ. हीरालाल अलावा के बीच 40 मिनट बैठक हुई। बैठक के दौरान राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा और डॉ. आनंद राय मौजूद रहे । अलावा ने जयस की शर्तों को सामने रख दिया। बावरिया ने कहा कि सभी बिन्दु स्क्रीनिंग कमेटी में रखे जाएंगे । राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात होना तय थी। राहुल की सहमति और मुलाकात के लिए अलावा को फिलहाल दिल्ली में रोका गया है। कौन है हीरालाल अलावा : मालवा-निमाड़ में आदिवासियों के बीच...