Posts

Showing posts from January, 2019

फिर मचेगा हेरा फेरी का धमाल, मजेदार कॉमेडी के तीसरे हिस्से पर काम शुरू!

साल 2000 में अक्षय कुमार, परेश रावल और सुनील शेट्टी स्टारर हेरा-फेरी ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कामयाबी हासिल की थी. अक्षय, परेश और सुनील के करियर के लिए ये फिल्म मील का पत्थर साबित हुई थी. इसे आज भी क्ल्ट क्लासिक में शुमार किया जाता है. फिल्म को प्रियदर्शन ने डायरेक्ट किया था. फिल्म की लोकप्रियता को देखते हुए नीरज पांडे ने फिल्म का सीक्वल भी बनाया. हालांकि सीक्वल ओरिजिनल फिल्म की सफलता को नहीं दोहराया पाया था, लेकिन फिल्म ठीक-ठाक प्रदर्शन करने में कामयाब रही थी. रिपोर्ट के अनुसार, प्रोड्यूसर फिरोज़ नाडियाडवाला ने डायरेक्टर इंद्र कुमार के साथ अब हेराफेरी के तीसरे भाग को लेकर तैयारियां शुरू कर दी हैं. फिल्म से जुड़े एक सोर्स के मुताबिक, अक्षय, सुनील और परेश की आइकॉनिक फिल्म का तीसरा भाग अभी स्क्रिप्टिंग स्टेज में हैं. इंद्र कुमार अपने लेखकों के साथ इस फिल्म पर पिछले मई से काम कर रहे हैं. उन्होंने फिल्म का पहला हाफ लॉक कर दिया है और दूसरे हाफ पर काम चल रहा है. टोटल धमाल के रिलीज़ होने के साथ ही इंद्र एक बार फिर हेराफेरी 3 के दूसरे हाफ पर काम शुरू कर देंगे. इंद्र कुमार की टोटल धमाल एक म...

साइबर एक्सपर्ट पर एफआईआर हो: चुनाव आयोग; भाजपा ने सिब्बल की भूमिका पर सवाल उठाए

नई दिल्ली. चुनाव आयोग ने इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों (ईवीएम) को लेकर लंदन में हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस के मामले में दिल्ली पुलिस से एफआईआर दर्ज करने को कहा है। साथ ही आयोग ने पुलिस से कहा कि ईवीएम हैक का दावा करने वाले साइबर एक्सपर्ट सैयद शुजा के बयान की भी जांच हो। इससे पहले केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने इस प्रेस कॉन्फ्रेंस को कांग्रेस प्रायोजित बताया। प्रसाद ने कहा- कांग्रेस नेता कपिल सिब्बल वहां पार्टी की ओर से पूरे कार्यक्रम की मॉनिटरिंग करने गए थे। प्रसाद ने पूछा- कपिल सिब्बल वहां क्या कर रहे थे? दरअसल, एक भारतीय साइबर एक्सपर्ट ने सोमवार को लंदन में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दावा किया था कि 2014 के लोकसभा चुनाव में इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों (ईवीएम) के जरिए धांधली की गई थी। उसका दावा था कि अगर उसकी टीम ने हैकिंग की कोशिशें नहीं रोकी होतीं तो भाजपा राजस्थान, छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश का विधानसभा चुनाव आसानी से जीत जाती। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में कांग्रेस सांसद कपिल सिब्बल भी मौजूद थे। एक्सपर्ट ने कई दावे किए, लेकिन किसी भी दावे की पुष्टि के लिए वह सबूत नहीं दे पाया। केंद्रीय मंत्री ने स...

1,000 रुपये से कम के हैं Xiaomi के ये 6 प्रोडक्ट्स

शाओमी भारत में सिर्फ स्मार्टफोन ही नहीं, बल्कि कई प्रोडक्ट्स बेचती है. कुछ प्रोडक्ट्स सिर्फ कंपनी की वेबसाइट पर मिलते हैं तो कुछ दूसरी ई-कॉमर्स वेबसाइट्स पर मिल जाएंगे. भारत मे शाओमी के पॉपुलर प्रोडक्ट्स की बात करें तो स्मार्टफोन, फिटनेस बैंड, पावर बैंक और टीवी हैं. इसके अलावा कंपनी भारत में बैकपैक, राउटर्स, इयरफोन्स और पेन भी बेचती है. हम आपको इस कंपनी के उन प्रोडक्ट्स के बारे में बताते हैं जो भारत में मिलते हैं और इनकी कीमत 1,000 रुपये से कम है. Mi Router 3C-  इस राउटर को आप ऐमेजॉन से 949 रुपये में खरीद सकते हैं. इसमें चार एंटेना दिए गए हैं और यह 300Mbps की कनेक्टिविटी स्पीड सपोर्ट करता है. यह राउटर 2.4GHz सिंगल फ्रिक्वेंसी पर काम करता है. इसमें कई खास फीचर्स भी हैं जैसे इससे एक साथ 64 डिवाइस कनेक्ट कर सकते हैं. इसकी इंटरनल मेमोरी 16MB की है और इसमें MediaTel MT728N चिपसेट दिया गया है. इसे स्मार्टफोन के ऐप से कंट्रोल कर सकते हैं. Mi Earphones : इस इयरफोन को आप 699 रुपये में खरीद सकते हैं. इसमें बिल्ट इन माइक्रोफोन भी है जिसे कॉल पर बातचीत कर सकते हैं. यह दो कलर वेरिएंट्स- स...