Posts

Showing posts from February, 2019

पाक में भारतीय पायलट की गिरफ्तारी पर बनी फिल्म में अभिनंदन के पिता ने मणिरत्नम की मदद की थी

नई दिल्ली.  विंग कमांडर अभिनंदन वर्तमान फिलहाल पाक की कैद में हैं। उनके परिवार ने प्रधानमंत्री मोदी से इस बारे में जरूरी कदम उठाने की अपील की। अभिनंदन के पिता एस वर्तमान वायु सेना में फाइटर पायलट रहे हैं। उन्होंने मणिरत्नम की फिल्म कातरू वेलियिदाई के निर्माण में भी मदद की थी। इस फिल्म की कहानी भी वायु सेना के एक पायलट की पाकिस्तान में गिरफ्तारी पर आधारित थी। पुंछ और राजौरी में 3 पाकिस्तानी लड़ाकू विमानों के घुसने पर बुधवार को भारत ने भी जवाबी कार्रवाई की थी। वायुसेना ने घुसपैठ का जवाब देने के लिए 2 मिग-21 और 3 सुखोई-30 भेजे थे। मिग के पायलट्स ने एक पाकिस्तानी एफ-16 मार गिराया था। इस दौरान हमारा एक मिग क्रैश हो गया और पायलट विंग कमांडर अभिनंदन पाकिस्तान में बंदी बना लिए गए। पत्नी स्क्वाड्रन लीडर पद से रिटायर हुईं  अभिनंदन की पत्नी तन्वी मारवाह स्क्वाड्रन लीडर के पद से रिटायर हो चुकी हैं। पिता एस वर्तमान चेन्नई में रहते हैं। अभी किसी को उनसे मिलने नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने फोन पर भी बात करने से भी इनकार कर दिया। घर के बाहर मौजूद कुंदननाथन नाम के एक रिश्तेदार ने अभिनं...