आतंकी 16 साल बाद फिर खड़ा हुआ, इसके समापन के लिए संन्यासी खड़े हैं: प्रज्ञा ठाकुर
सीहोर. भोपाल लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने गुरुवार को कहा कि आतंकी के समापन के लिए संन्यासी मैदान में आए हैं। मैं उस आतंकी के कर्मों का प्रत्यक्ष प्रमाण आपके सामने हूं। 16 साल पहले उमा भारती ने उसे सत्ता से बाहर कर दिया था। प्रज्ञा ने किसी का नाम लिए बगैर कहा कि अबकी बार हम उसका ऐसा हाल करेंगे कि वो फिर से खड़ा नहीं हो सकेगा। लोकसभा में चुनाव में प्रज्ञा का मुकाबला कांग्रेस उम्मीदवार और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह से है। प्रज्ञा ठाकुर ने सीहोर की सभा में कहा, ''उसने प्रदेश के लोगों को बेरोजगार कर दिया। यहां के गन्ना किसानों की हालत आज कैसी है इसके पीछे सिर्फ एक व्यक्ति जिम्मेदार है। यहां जो उद्योग थे उन्हें वो अपने क्षेत्र में ले गया और यहां के लोग बेरोजगार हो गए।'' महिला उत्पीड़न का प्रत्यक्ष प्रमाण हूं: साध्वी साध्वी प्रज्ञा मंगलवार को नामांकन दाखिल कर चुकी हैं। उन्होंने कहा था, ''मैं महिला उत्पीड़न का प्रत्यक्ष प्रमाण हूं। मुझे अलग-अलग तरह से प्रताड़ित किया गया। जब सनातन संस्कृति पर हमला होता है तो संतों को आगे आना पड़ता...