अब ईरान को रुपये देकर कच्चा तेल खरीद सकेगा भारत

भारत ने कच्चे तेल की खरीद में अहम फैसला लिया है. अब ईरान को कच्चे तेल का भुगतान रुपए में किया जाएगा. सूत्रों ने बताया कि भारतीय रिफाइनरी कंपनियां, नेशनल ईरानियन ऑयल कंपनी (एनआईओसी) के यूको बैंक खाते में रुपए में भुगतान करेंगी.

बता दें, अमेरिका ने प्रतिबंध के बावजूद भारत और 7 अन्य देशों को ईरान से कच्चा तेल खरीदने की छूट दी है. ईरान पर यह प्रतिबंध 5 नवंबर से लागू हुआ है. इसी के बाद रुपए में भुगतान के लिए सहमति ज्ञापन (एमओयू) किया गया था.

अमेरिकी प्रतिबंधों के बावजूद भारत द्वारा ईरान को खाद्यान्न, दवाओं और चिकित्सा उपकरणों का निर्यात किया जा सकता है. तेल के भुगतान की आधी राशि निर्यात से मिले रुपये से की जाएगी. भारत को अमेरिका से यह छूट आयात घटाने तथा एस्क्रो भुगतान के बाद मिली है. इस 180 दिन की छूट के दौरान भारत प्रतिदिन ईरान से अधिकतम तीन लाख बैरल कच्चे तेल का आयात कर सकेगा. इस साल भारत का ईरान से कच्चे तेल का औसत आयात 5,60,000 बैरल प्रतिदिन रहा है.

ईरान के तेल का चीन के बाद भारत दूसरा सबसे बड़ा खरीदार है. अब ईरान से भारत हर महीने 12.5 लाख टन या डेढ़ करोड़ टन सालाना या तीन लाख बैरल प्रतिदिन कच्चे तेल की ही खरीद कर सकता है. वित्त वर्ष 2017-18 में भारत ने ईरान से 2.26 करोड़ टन या 4,52,000 बैरल प्रतिदिन की तेल की खरीद की थी.

रुपये की शुरुआत आज बढ़त के साथ हुई है. डॉलर के मुकाबले रुपया आज 34 पैसे की बढ़त के साथ 70.56 के स्तर पर खुला है. हालांकि रुपये में गुरुवार को कमजोरी देखने को मिली थी.डॉलर के मुकाबले रुपया 44 पैसे कमजोर होकर 70.90 के स्तर पर बंद हुआ था.

एचसीएल का सॉफ्टवेयर सर्विस बिजनेस जुलाई-सितंबर तिमाही में 21% इजाफे के साथ 8,711 रुपये रहा. उधर, आईबीएम की सॉफ्टवेयर बिक्री में पिछले कुछ महीनों में गिरावट आई. इससे कंपनी की तिमाही आय पर भी फर्क पड़ा है. आईबीएम भी अमेरिकी सॉफ्टवेयर कंपनी रेड हैट को 34 अरब डॉलर में खरीद रही है. इसमें रेड हैट का कर्ज भी शामिल है. डील पूरा करने की प्रक्रिया चल रही है.

सलमान खान को अपना सपोर्ट लेते हुए देखकर श्रीसंत भावुक हो जाते हैं. वे रोने लगते हैं और सलमान खान को शुक्रिया अदा करते हैं. प्रोमो देखकर अंदाजा लगता है कि शुक्रवार का एपिसोड धमाकेदार होने वाला है.

दूसरी तरफ, शुक्रवार को बिग बॉस कैप्टन होने के नाते सुरभि को अधिकार देंगे कि वे किन्हीं 3 सदस्यों को कालकोठरी के पात्रों के रुप में चुनें. सुरभि अपना फैसला सुनाते हुए श्रीसंत का नाम देती हैं. इसके बाद श्रीसंत गुस्सा हो जाते हैं और वॉशरूम में खुद को बंद कर लेते हैं. 

Comments

Popular posts from this blog

Unerwarteter Ärger mit dem Eigenheim

意大利4824名医护确诊新冠肺炎 其中24名医生殉职

ज्यादा आक्रामक होने के सवाल पर भड़के कोहली, पत्रकार से कहा- अधूरी जानकारी लेकर क्यों आए, मैच रेफरी को तो कोई परेशानी नहीं हुई